रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है कि, उन्हें दुर्गा पूजा / दशहरा से पूर्व दिये जाने वाले बोनस को मंजूरी दे दी है। जल्दी ही कर्मचारियों को बोनस की यह राशि दे दी जायेगी।
केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को दी जाने वाली बोनस की राशि
केन्द्र सरकार के 10.9 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को 78 दिनों के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस की यह राशि दी जायेगी। जहाँ वेतन 7000 रूपये से अधिक है, वहाँ उत्पादकता आधारित बोनस की गणना 7000 रूपये प्रति माह के वेतन की दर से दी जायेगी। रेलवे मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों ओर स्पष्टीकरणों में निर्धीरित पात्रता की अन्य शर्ते, वेतन की गणना की विधि आदि अपरिवर्तित रहेंगी। बोनस की यह राशि 17,951 रूपये होगी। इससे सरकार के ऊपर 1865.68 करोड़ का बोझ पड़ेगा।
बाजार तथा अर्थव्यवस्था को फायदा
रेलवे कर्मचारियों को बोनस की यह राशि दुर्गा पूजा दशहरा से पहले इस त्योहार पर खर्च करने के लिए दी जाती है। इस राशि से कर्मचारी अपने त्योहारों को धुमधाम के साथ मनाते है। वे बाजार से कपड़े, खाने पीने का समान तथा मनोरंजन की वस्तुएं खरीदते है। इस खरीदारी के चलते बोनत की राशि बाजार मे स्थान्तरित हो जाती है। इससे बाजार तथा अर्थव्यवस्था दोनों को फायदा होता है।
कर्मचारियों को क्यो बोनस दिया जाता है
रेलवे कर्मचारियों को उनके कर्तव्य के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए उन्हे बोनस की यह राशि दी जाती है। इससे रेलवे कर्मचारियों को अपना ड्यूटि निष्टापूर्वक करने की प्रेरणा मिलती है।
Lucknow Building Collapse: तीन मंजिला इमारत ढहने से कई की मौत और कई घायल – The News Samyak